उत्तरकाशी/बड़कोट। हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। जिला मुख्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्र हुए। निशंक को केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर खुशी मनाते हुए उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और मिठाइयां बांटी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार में उत्तराखंड के सांसद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से प्रदेश का विकास भी तेज होगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की नीतियों को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर मनोज पंवार, पदम रमोला, प्रदीप शाह, कन्हैया रमोला, कुलदीप राणा, लोकेंद्र बिष्ट, अमित सेमवाल, जयप्रकाश भट्ट आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर बड़कोट में भी भाजपाइयों ने नगर में आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांट कर निशंक के मंत्री बनने पर खुशी मनायी। इस मौके पर भाजपा के वीरेंद्र पयाल, मुकेश टम्टा, हरिमोहन चंद, अनिल रावत, गिरीश चौहान, भरत रावत, प्रताप रावत, शैलेंद्र चौहान, जयप्रकाश बहुगुणा, कमेश रावत, सरदार चौहान, परशुराम जगूड़ी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।