फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री व यमुनोत्री रूट पर चलाएंगे स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी सात मई से आरंभ हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बीआरओ, एनएच आदि विभागों को नोडल नियुक्त करते हुए तीन मई को दोनों धामों के यात्रा रूट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिकाओं व नगर पंचायतों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए। साथ ही सफाई अभियान में जैविक व अजैविक कूड़े को पृथक कर कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजने को कहा। वहीं यात्रा रूट पर सुलभ द्वारा लगाए जा रहे 119 अस्थायी शौचालयों की भी नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन व तंबाकू के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए इसके अनुपालन के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने के भी आदेश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत आर्य, एसडीएम आकाश जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुजाता सिंह, स्वजल प्रबंधक लोकेंद्र चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सुशील कुमार कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें