फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए प्रशासन ने शुरू की पृथक्करण योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। महीनों बाद भी कूड़ा डंपिंग जोन तलाशने में विफल रहे जिला प्रशासन ने अब नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा पृथककरण कार्य करने की योजना बनाई है। इसके तहत पालिका के प्रत्येक वार्ड में जैविक अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ादान लगाए जाएंगे। इससे कचरा निस्तारण में सुविधा होगी। सोमवार को नगर के लदाड़ी क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी से योजना का शुभारंभ करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत नगर के प्रत्येक वार्ड में हरे व नीले रंग के दो अलग-अलग कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। जैविक कूड़े से मनरेगा योजना के अंतर्गत खाद बनाई जाएगी, जबकि अजैविक कूड़े को रिसाइकिलिंग प्लांट भेजा जाएगा। योजना को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर परियोजना निदेषक आरएस रावत, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, स्वजल परियोजना वैज्ञानिक लोकेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें