फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बगोडी गांव निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। रविवार दोपहर अशीला देवी (36) पत्नी बदामू लाल निवासी बगोडी गांव घास काटने के लिए जंगल गई थी, लेकिन तभी वह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गई। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने महिला को सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र भंडारी ने बताया कि महिला के सिर, गर्दन व चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें