फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को किया एचआईवी एड्स के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। रेड रिबन क्लब के तहत राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सीएचसी चिन्यालीसौड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र भंडारी ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी एड्स से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित रक्त, इंजेक्शन व असुरक्षित यौन संबंध आदि माध्यमों से फैलती है। इस दौरान उन्होंने सभी छात्र- छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह पंवार ने भी छात्रों को संबोधित कर रेड रिबन क्लब के उद्देश्यों को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मंजू भंडारी, डॉ. धनेंद्र पंवार, प्रमोद नेहरा, दीपक राणा, प्रतीक गोयल, बृजेश चौहान, कृष्णा डबराल, स्वर्ण सिंह गुलेरिया व धनराज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें