फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन(एटक) के सदस्यों द्वारा रविवार को काली कमली धर्मशाला में बैठक की गई। जिसमें 1 मई को मनाए जाने वाले मजदूर दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर एटक के प्रांतीय सचिव महावीर प्रसाद भट्ट ने मजदूर दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए सभी संगठनों से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में आज भी मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, नियमितीकरण, पेंशन आदि कई मुद्दे अधर में लटके हुए हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद सरकारों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे मजदूर वर्ग लगातार शोषण का शिकार हो रहा है। ऐसे में मजदूर दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से सभी लोगों को एकजुट होकर मजदूरों की आवाज बुलंद करनी चाहिए। ताकि उनकी मांगों व समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस मौके पर अर्चना बहुगुणा, कुशला, राकेश शाह, एसपी जोशी, अंबिका प्रसाद नौटियाल, विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुमित्रा आदि विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें