उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया, जिसके तहत उन्होंने संगमचट्टी, मानपुर, धौंतरी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से क्षेत्रीय पार्टी को जीताने की अपील की। इससे पूर्व रविवार देर शाम को पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश उपाध्याय ने हनुमान चौक में जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पलायन, रोजगार, मूल निवास, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था। लेकिन सत्ता में काबिज भाजपा व कांग्रेस ने इनमें से किसी भी मुद्दे का आजतक समाधान नहीं किया। इस मौके पर विष्णुपाल रावत, जेठू लाल भारती, सुमन प्रकाश गैरोला, संतोष सेमवाल आदि मौजूद रहे।