चिन्यालीसौड़। सिविल सेवा परीक्षा में बड़ेथी वार्ड निवासी अभिनव शाह ने 222वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में देहरादून में बसे अभिनव ने अपनी स्कूली शिक्षा मार्शल स्कूल से प्राप्त की, जिसके बाद उसने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से बीकॉम व डीएवी कॉलेज देहरादून से मॉस्टर्स ऑफ इक्नॉमिक्स की डिग्री हासिल की। इस बीच उसने सिविल परीक्षा की तैयारी भी की, जिसके तहत अपने दूसरे प्रयास में उसने 222वीं रैंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की। अभिनव के पिता हजारी लाल शाह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि माता कांति देवी चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कांसी में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात है।