उत्तरकाशी। टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण समेत अन्य नेताओं ने डुंडा बरसाली तथा बाड़ाहाट क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। पूर्व विधायक सजवाण ने बताया कि सात अप्रैल को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाड़ाहाट क्षेत्र कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, दिनेश गौड़, दिनेश चौहान, प्रभावती गौड़, मीना नौटियाल, मनीष राणा, गोपाल भंडारी, राजेश रावत, योगेश डंगवाल, सुधीश पंवार आदि मौजूद रहे।