उत्तरकाशी। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मातली गांव में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए वोट मांगे। बुधवार को जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते रहे उन्होंने ईको सेंसिटिव जोन, बिजली परियोजनाओं को लेकर कुछ नहीं कहा। इस मौके पर पवन सेमवाल, दीपक जोशी, सूर्यप्रकाश नौटियाल, रामगोपाल, महावीर नेगी, कमल स्वरूप बहुगुणा, सविता भट्ट, मनीष राणा, यशपाल सजवाण आदि मौजूद रहे।