उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज कमद के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों दीप नारायण, उपेंद्र सिंह एवं ज्योतिका को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य लालजी कन्नौजिया ने बताया कि सात दिन तक चले शिविर के दौरान छात्रों ने मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा आदि मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही कुमारकोट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे एनएसएस के सिद्धांतों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में डीपी नौटियाल, एमएस रावत आदि मौजूद रहे।