फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ पोलिंग बूथ बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। टिहरी लोकसभा सीट के अंतर्गत उत्तरकाशी जनपद के पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में आठ मतदेय स्थलों में बदलाव किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि पुरोला विधानसभा के अंतर्गत चंदेली गांव में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय भवन के बजाय अब जूनियर हाईस्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया है। इसी तरह सौंदाड़ी एवं कामरा गांव में भी मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय से हटाकर जूनियर हाईस्कूल में बनाया गया है। यमुनोत्री विधासभा में कोटधार दशगी प्राथमिक विद्यालय का पोलिंग बूथ अब प्राथमिक विद्यालय भवन टंडोल में बनाया गया है। बणगांव प्राथमिक विद्याल का पोलिंग बूथ गांव के जूनियर हाईस्कूल में बनाया गया है। टिपरी बिष्ट प्राथमिक विद्यालय का पोलिंग बूथ अब प्राथमिक विद्यालय इंद्रा बिष्ट में तथा डांडागांव प्राथमिक विद्यालय का बूथ कन्या जूनियर हाईस्कूल डांडागांव में शिफ्ट किया गया है। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय नाल्ड में बनाया गया पोलिंग बूथ गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें