उत्तरकाशी/नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज नेताला के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य रामलाल शाह ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में छात्रों द्वारा स्वच्छता, शिक्षा, मतदान आदि मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस मौके पर प्रधान जगदंबा प्रसाद सेमवाल, पीटीए अध्यक्ष कमल सिंह कंडियाल, विरेंद्र नौटियाल, सुरेश नौटियाल, जीत सिंह पंवार, जगत चौहान, प्रदीप कोठारी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, राइंका गंगोरी के एनएसएस शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने गणेशपुर, गंगोरी व नगाणी क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजपाल पंवार, कार्यक्रम अधिकारी डा.बीएस असवाल, अजय कुमार, मुकेश पंवार आदि मौजूद रहे। उधर, नई टिहरी में चार अप्रैल को पीआईसी बौराड़ी में मतदाता जागरूकता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सीडीओ व स्वीप के नोडल अधिकारी आशीष भटगांई ने दी।