फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान व मतगणना के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों के दौरान निष्पक्षता व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदान एवं मतगणना के दौरान शराब की बिक्री पर पूर्णत: रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.आशीष चौहान ने मतदान पार्टियों के रवाना होने वाले दिन 9 अप्रैल को सायं पांच बजे से मतदान वाले दिन 11 अप्रैल तक जनपद के सभी शराब के ठेकों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सैन्य कैंटीनों में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। जबकि मतगणना वाले दिन 23 मई को भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने होटलों, ढाबों आदि प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार का नशे परोसने व बेचने पर भी रोक लगाने के आदेश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें