उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय स्थित अल्पाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्तरीय सेंसेस ऑफ आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की यूकेजी से कक्षा सात तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कंगारु कला संगठन, मुंबई के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कार्टून, ग्रीटिंग कार्ड, श्रुत लेख, निबंध आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा तीन की छात्रा श्रुति भट्ट ने श्रुत लेख प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मेजर आरएस जमनाल ने छात्रा को सम्मानित किया। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।