फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ट्रैफिक फोर्स लोगों को देगी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। यातायात पुलिस ने गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया गया। बुधवार को गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल छात्रों को टी शर्ट, कैप और आई कार्ड प्रदान किए। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हरीश सिंह ने बताया कि फोर्स में शामिल छात्र अन्य लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर यातायात संचालन में भी सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें