उत्तरकाशी/लंबगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 29 व 30 मार्च को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव की रणनीति तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 29 मार्च को ब्रह्मखाल से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, भटवाड़ी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, लंबगांव में प्रीतम सिंह 30 मार्च को जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यह जानकारी दी है।