बड़कोट। राजकीय बालिका इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रविवार को कृष्णा गांव में शुभारंभ किया गया। शिविर के शुभारंभ पर 38 छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम प्रभारी विनीता डिमरी ने बताया कि शिविर के दौरान छात्राओं को ग्रामीण जीवनशैली एवं गांव की समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रधानाचार्य शोभना थापा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं के भीतर नेतृत्व, आपसी सहयोग व समाजसेवा जैसे गुणों का विकास होता है। साथ ही उन्हें समाज के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी मिलती है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान जोगड़ी देवी आदि मौजूद रहे।