नई टिहरी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला। सोमवार को सायं को पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर और थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में कुलणा बाजार से केंद्रीय विद्यालय, पोस्ट आफिस, गीता भवन, ओपन मार्केट, बस अड्डा, गणेश चौक होते हुए बौराड़ी स्टेडियम तक पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान शहरभर में शांति और कानून व्यवस्था बनाने, आचार संहिता का पालन करने की अपील की।