फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेंद्र बिष्ट बने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट को दो साल के लिए जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है। रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान और उनके सुझावों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इसमें उत्तरकाशी के भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट को दो साल के लिए सदस्य मनोनीत किया गया है। सदस्य बने लोकेंद्र बिष्ट ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही क्षेत्रीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें