फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
Awareness Campaign - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बड़कोट। समग्र शिक्षा अभियान के तहत डायट में प्रशिक्षण ले रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जन जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें बड़कोट गांव, आंगनबाड़ी केंद्र व नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया। उधर डायट बड़कोट में डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने नगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रशिक्षुओं ने सभी लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ ही नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की। इस मौके पर डायट के प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम तिवारी, संदीप निगम, शांति रतूड़ी, अरशद अंसारी, केडी रतूड़ी, संजय कोठारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें