फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च तक ही होगा बिलों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तमाम सरकारी विभाग चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत बजट का उपभोग 24 मार्च तक ही कर सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोषागार पोर्टल से ऑन लाइन बिल प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 मार्च नियत की गई है। इसके बाद कोषागार में बिल भुगतान हेतु नहीं लिए जाएंगे। इसे देखते हुए उन्होंने जिले के सभी विभागों को नियत तिथि से पहले स्वीकृत बजट का उपभोग सुनिश्चित कर बिल भुगतान हेतु कोषागार पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही सातवें वेतन आयोग के देयकों का भुगतान भी चालू वित्तीय वर्ष में ही किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें