उत्तरकाशी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला सभागार में चाइल्ड लाइन एडवाईजरी बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष व डीएम डा. आशीष चौहान ने दूरस्थ गांवों तक चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके तहत उन्होंने प्रत्येक गांव व वार्ड में चाइल्ड लाइन कमेटी गठित कर वृहद अभियान चलाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा आयोजित शिविरों व महोत्सवों और स्कूलों में चाइल्ड लाइन के कार्यक्रम आयोजित करके जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद नौटियाल, कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे, चाइल्ड लाइन समन्वयक दीपक उप्पल, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पंवार, जाड़ी संस्था के सचिव द्वारिका सेमवाल मौजूद रहे।