उत्तरकाशी। जनपद की 59वीं वर्षगांठ के अवसर पर डुंडा ब्लॉक में 24 से 26 फरवरी तक उत्तरकाशी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार ने बताया कि देवीधार स्थित सिद्धपीठ मां रेणुका मंदिर परिसर में यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। ब्यूरो