उत्तरकाशी। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 12वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सौरा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। 12वीं वाहिनी के सेनानी पवन कुमार के दिशानिर्देश पर आयोजित शिविर में सेना के चिकित्सकों ने 109 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। चिकित्साधिकारी डा. सचिन अग्रवाल ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों एवं उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त जीवनशैली, स्वस्थ खानपान व नियमित स्वास्थ्य जांच के जरिए ग्रामीण अधिकांश बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करने का भरोसा दिया। शिविर में सहायक उप निरीक्षक राखी टोलिया, ग्राम प्रधान कविता रतूड़ी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।