फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. स्वराज विद्वान ने दी शहीद मोहन लाल रतूड़ी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। प्रदेश भ्रमण के तहत चिन्यालीसौड़ पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान ने मंगलवार देर शाम को बनकोट गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद मोहन लाल रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट तथा कृषि विज्ञान केंद्र का नाम शहीद मोहन लाल रतूड़ी के नाम पर रखने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही प्रधानमंत्री से वार्ता करके सकारात्मक कार्रवाई कराएंगी। आज सरकार व जनता राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने पति व बेटों की कुर्बानी देने वाले परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने अनोल गांव की लीला देवी से भी मुलाकात की। इस मौके पर श्याम डोभाल, रामसुंदर नौटियाल, पूनम रमोला, लक्ष्मण सिंह भंडारी, शैलेंद्र कोहली, मनोज सिल्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें