फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%भारत के मन की बात, मोदी के साथ% अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को भारत के मन की बात, मोदी के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा ने बताया कि देश के विकास में आम जनता की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत 28 फरवरी तक पोस्ट कार्ड, एसएमएस, वेबसाइट व सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। जिन्हें संकलित कर पार्टी अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करेगी, ताकि जनता की इच्छा के अनुसार देश का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पूरे देश से दस करोड़ सुझाव एकत्र करने का लक्ष्य बनाया गया है। जिसके लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाने के साथ ही सुझाव रथ भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनकर प्रधानमंत्री तक अपने सुझाव पहुंचाने की अपील की है। इस मौके पर हरीश डंगवाल, मनवीर बिघाना, लोकेंद्र बिष्ट, तिलक मणी, प्रेम पंवार, पदम रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें