फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कुटेटी देवी मंदिर के पास से एक व्यक्ति को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। जनपद में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को कोतवाली पुलिस द्वारा कुटेटी देवी कालोनी के निकट चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बड़ेथी चुंगी निवासी महेश शाह के पास से अवैध अंग्रेजी शराब के 50 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में एसआई मनीषा नेगी तथा कांस्टेबल चंद्रमोहन नेगी एवं मनीष ममगाईं शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें