फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन अभियान चलाकर पुलिस ने वसूला पांच हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे बाहरी लोगों को सत्यापन अभियान तेज कर पुलिस ने बगैर सत्यापन के रह रहे व्यक्ति का चालान कर पांच हजार जुर्माना वसूला। पुलिस उपनिरीक्षक उत्तम चंद रमोला के नेतृत्व में पुलिस ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान 21 भवनों का निरीक्षण कर वहां रह रहे बाहरी क्षेत्रों के किराएदारों का सत्यापन किया गया। इस दौरान पटांगणी बड़कोट स्थित जयेंद्र सिंह के भवन में रह रहे लोगों का सत्यापन नहीं किए जाने पर पुलिस ने उनका चालान कर पांच हजार जुर्माना वसूला। पुलिस ने क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों को उनके मकानों में रह रहे बाहरी लोगों का हर हाल में सत्यापन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें