उत्तरकाशी। आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रही असी कोसी वारुणी यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र की संस्कृति को सहेजने के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 1 से 3 अप्रैल तक चलने वाली यात्रा के दौरान बरसाली पट्टी, वरुणाघाटी व असी गंगा घाटी के ग्रामीणों व उनकी लोक परंपराओं को एक सूत्र में बांधा जाएगा। इस अवसर यात्रा पड़ाव में आने वाले सभी गांवों में धार्मिक पर्यटन को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। यात्रा के दौरान स्वच्छता, पारंपरिक वेशभूषा, स्थानीय भोजन को बढ़ावा देने के साथ ही प्रत्येक गांव में पौधारोपण भी किया जाएगा।