उत्तरकाशी। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप खिले होने के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार देर शाम को एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। राड़ी टॉप में यातायात अवरुद्ध होने से यमुना घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के अनुसार राड़ी टॉप को दोपहर तक सुचारू कर दिया गया था, लेकिन शाम को दोबारा बर्फबारी होने के कारण उक्त मार्ग में फिर से यातायात प्रभावित हो गया है। हालांकि बीआरओ, एनएच व लोनिवि के कर्मचारी लगातार जिले के सभी मार्गों को खोलने में जुटे हुए हैं।