फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बिरजा इंटर कालेज में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा विकासपरक शिक्षा एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने कहा कि बच्चों को डाक्टर व इंजीनियर बनाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उन्हें अच्छा व जिम्मेदार नागरिक बनाना है। वहीं प्रतियोगिता के इस युग में बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा देने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर बाल विज्ञान कांग्रेस, रंगोत्सव, क्रीड़ा प्रतियोगिता आदि में प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग करने के वाले एवं बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नाम पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी दो दिसंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अमित पंवार, मुकेश कुमार, विनोद पंवार, रमेश बंटवान, ममता परमार, सुनीता सेमवाल, डा. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें