नैनबाग (टिहरी)। बीती रात कैंपटी खेल मैदान की पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार के आसपास खड़ी दो बाइक भी आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से जल गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम कर रही निर्माण एजेंसी के कर्मचारी धीरज कुमार बीती रात को अपनी कार संख्या यूके 04 एए 7661 पार्किंग में खड़ी कर कमरे में चल गए थे। रात को कार में आग की लपटे देखकर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, मगर वे कार को सुरक्षित नहीं बचा पाए है। सूचना पर कैंपटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो