फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक सरोही को चुना प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सिंचाई विभाग के इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा शनिवार को बैठक की गई, जिसमें आगामी प्रांतीय अधिवेशन में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इसके तहत सदस्यों ने प्रारूपकार सिंचाई खंड निशंक सरोही को आगामी चुनावों के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद का प्रत्याशी नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी युवा को अवसर देने का निर्णय लिया। इस दौरान सभी लोगों ने अध्यक्ष व महासचिव का देहरादून मुख्यालय में स्थानांतरण करने एवं बिना चार्ज लिए केवल संगठन हित में कार्य करने के नियम का कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पीएस मेहता ने दूरभाष पर वार्ता कर सभी सदस्यों से अधिवेशन में प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष जनवीर सिंह, सचिव सुमन राणा, रोशन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें