बड़कोट। निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर भाजपा ने नौ कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से बड़कोट नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में कार्य किया जा रहा था। इसे देखते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त प्रताप रावत, जयेंद्र रावत, अजय रावत, संगीता चौहान, प्रवीन रावत, ललिता भंडारी, अमित रावत, सीमा असवाल व नरोत्तम चौहान को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि भितरघात करने वाले किसी भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के नियमों व सिद्धांतों के तहत कार्य करने की बात कही।