फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवीरों के बच्चों को कराया निम का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली की ओर से हिमवीर परिवार के बच्चों को चाचा नेहरू की जयंती पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का भ्रमण कराया गया। निम भ्रमण के दौरान बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाएं सुनाने के साथ ही साहसिक पर्यटन, पर्वतारोहण एवं साहसिक खेलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान निम के प्रशिक्षकों ने बच्चों को संस्थान में चलाए जा रहे कोर्सों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर निरीक्षक पूजा वर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश जोशी और लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें