फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। निकाय चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने एक पीठासीन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। राइंका मोरी के प्रवक्ता प्रदीप कुमार को निकाय चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीते पांच नवंबर को जिला मुख्यालय पर हुए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में वह उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने उक्त अधिकारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें