फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 31 लोगों का काटा चालान, चार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर में बेलगाम दौड़ते वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार देर शाम को चलाए गए इस अभियान के तहत प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर 31 लोगों का चालान काटा। साथ ही चार वाहनों को सीज भी किया गया। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र नेगी व एआरटीओ चक्रपाणी मिश्र ने लोगों को जीवन का महत्व समझाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों को वाहन थमाने से पूर्व यातायात नियमों की जानकारी देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नशे, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें