पुरोला। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोरी ब्लॉक के मौताड़ गांव में समर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा व्यंजन एवं प्रस्तुतिकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके तहत ग्रामीणों को दक्षिण भारतीय, पंजाबी, चाइनीज आदि व्यंजनों को बनाने की विधि सिखाई गई। साथ ही स्थानीय उत्पादों से नए-नए प्रकार के व्यंजन बनाना भी सिखाया गया। इस दौरान ट्रस्ट के मैनेजर फारुख अहमद ने व्यंजनों के प्रस्तुतिकरण एवं परोसने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी। अगर ग्रामीण इन विधाओं में महारत हासिल कर लें तो वे अपने क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान परमिला चौहान, मुन्नी चौहान, संजय पंवार, ऊषा देवी, कौशल्या देवी, रूमा देवी, अमिता देवी, कीर्तिचंद रमोला, अनिता रमोला आदि मौजूद रहे।