उत्तरकाशी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा.स्वराज विद्वान चार दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचेंगी। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह 8 नवंबर को हरेती गांव जाकर शहीद अलेता सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वह चिन्यालीसौड़ में सामाजिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। 9 नवंबर को वह यहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम को डुंडा क्षेत्र में रेप एवं हत्याकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी। अगले दिन जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ ही अन्य लोगों के साथ बैठक कर वह देहरादून लौट जाएंगी।