उत्तरकाशी। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए धनारी मंजकोट के सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह राणा ने सरकारी स्कूलों की 12 मेधावी छात्राओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी, डुंडा व चिन्यालीसौड़ की बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं आशा भट्ट, निधि नौटियाल, रूपा, शिवानी, अंजली, दिव्यानी, शीतल, रेणुका, आरती, संजना, शांता व शिवानी को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में काम करने वाली भोजन माताओं राजबाला, भरोसी देवी, विमला देवी, बचना देवी व कविता को भी सम्मानित किया।