फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगसीर बग्वाल पर्व की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मंगसीर बग्वाल पर्व के आयोजन को लेकर अनघा माउंटेन एसोसिएशन द्वारा बैठक की गई, जिसमें छह-सात दिसंबर को होने वाले मंगसीर बग्वाल समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें हिमांशु जोशी को अध्यक्ष, राघवेंद्र उनियाल को सचिव तथा रविंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि उत्तम गुसाईं व चंद्री चौहान को उपाध्यक्ष, सुभाष कुमाईं, माधव भट्ट व सुनैना को सह सचिव नियुक्त किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अजय पुरी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर ब्रह्मानंद नौटियाल, आनंद नौटियाल, रजनी चौहान, दीपेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें