उत्तरकाशी। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तरकाशी की टीम का चयन किया गया। यूथ फुटबॉल एकेडमी के कोच प्रकाश रोनी ने बताया कि उत्तरकाशी की टीम में नितिन, आलोक, आकाशदीप, कार्तिक, नीरज नेगी, विपिंद्र पंवार, सागर नेगी, संजय पंवार, मनोज ठाकुर, सूरज, प्रियांश, दीपक रावत, देशराज, सुभाष, अर्जुन व अभिनव शेखर शामिल हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई।