उत्तरकाशी। निकाय चुनावों में जिले के पांच निकायों में अधिकांश वार्डों से जहां कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, वहीं चार प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही इनके चुनाव पर अंतिम मुहर लगेगी। जिले के पांच निकायों में कुल 140 प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए नामांकन कराया है। नगर पंचायत नौगांव तथा नगर पालिका बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ में चार वार्ड ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया है। इसमें नौगांव के वार्ड-1 से नगीना देवी, वार्ड-5 से चमनी देवी, बड़कोट के वार्ड-1 से परीता रावत तथा चिन्यालीसौड़ के वार्ड-5 से सुनीता देवी शामिल हैं।