फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की वार्ड सदस्य प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने जिले के सभी निकायों में वार्ड सभासद पदों के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पत्रकार वार्ता कर उन्होंने बताया कि नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी में वार्ड एक से देवेंद्र चौहान, दो से माधुरी कुड़ियाल, तीन से दिनेश चंद्र, पांच से गीता रावत, छह से सुदर्शन रावत, सात से राममोहन उनियाल, आठ से मनोज रांगड़, नौ से कृष्णा गुसाईं, दस से रविंद्र जोशी तथा वार्ड 11 से सविता पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत नौगांव में वार्ड एक से नगीना देवी, दो से अमिता परमार, तीन से अशोक अग्रवाल, चार से गंभीर परमार, छह से नीरज नौटियाल तथा सात से श्याम लाल भाजपा प्रत्याशी होंगे। नगर पंचायत पुरोला में वार्ड दो से सुषमा चौहान, तीन से मनोज हिमानी, चार से गीता पंवार, छह से विनोद नौडियाल एवं सात से कमलेश्वर बिजल्वाण, नगर पालिका बड़कोट में वार्ड एक से परिता रावत, दो से मधु टम्टा, तीन से पवित्रा डोभाल, चार से हरदेव रावत, पांच से जय सिंह पंवार, छह से उत्तम रावत एवं सात से सुखदेव राणा, पालिका चिन्यालीसौड़ में वार्ड एक से राखी देवी, दो से जीत लाल, तीन से विजेंद्र पंवार, चार से सुरेंद्र पंवार, पांच से सुनीता देवी, छह से मेघ चंद रमोला और सात से मनीषा देवी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें