चिन्यालीसौड़। खालसी क्षेत्र स्थित माड़ गांव के लिए स्वीकृत थौला-माड़ मोटर मार्ग का सालों बाद भी निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। गांव के बलबीर सिंह, बालम सिंह, किशन सिंह आदि ने बताया कि वर्ष 2014 में मल्ली बंधाण गांव मोटर मार्ग के अंतर्गत थौला से माड़ गांव तक 10 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी, जिसके लिए लोनिवि ने एक करोड़ 17 लाख रुपये वन विभाग के खाते में जमा भी कर दिए थे, लेकिन विभागीय तालमेल की कमी के चलते चार साल बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता चंदन रावत ने बताया कि सिविल सोयम की जमीन वन विभाग के नाम करवाने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव जमा कराया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।