फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12वीं वाहिनी आईटीबीपी के हिमवीरों ने रविवार को मातली गांव में सफाई अभियान चलाया। 12वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में 87 हिमवीरों ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र व आसपास के क्षेत्र में सफाई की। अभियान के अंत में द्वितीय कमान अधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाया। उधर, स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत राइंका श्रीकालखाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने झाड़ियां साफ की। इस दौरान विद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रभारी प्रधानाचार्य पूजा चमोली ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें