बड़कोट। घास काटते वक्त पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सीएचसी बड़कोट के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तहसील के उपराड़ी गांव निवासी जगदेई (41) पत्नी भगवान सिंह जंगल में घास काट रही थी, लेकिन तभी बारिश के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी बड़कोट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है।