उत्तरकाशी। स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी 3/3 एसडी प्लाटून के कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेटों ने मेन बाजार स्थित श्रीदेव सुमन चौक में सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा एवं चौक के आसपास के क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आकाश मिश्र, सीनियर कैडेट प्रीति मटूड़ा और आलोक रमोला आदि मौजूद रहे।