उत्तरकाशी। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए विधानसभा में संकल्प पारित होने पर गो भक्तों ने हर्ष के साथ राज्य सरकार का आभार जताया है। बृहस्पतिवार को पंजाब सिंध क्षेत्र में हुई गो भक्तों की बैठक में बताया कि संत गोपालमणि वर्षों से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर गौ क्रांति मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रताप रावत, राजेंद्र रावत, भरत सिंह पयाल, आनंद सिंह पंवार, डा. राधेश्याम खंडूड़ी, कुलानंद कंसवाल आदि मौजूद रहे।